Kise Nahi Pehanna Chahiye Rudraksha: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव के प्रतीक के रूप में पूजा गया है. मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बना है, इसलिए सृष्टि में इससे ज्यादा पवित्र और कुछ भी नहीं. रुद्राक्ष भगवान शिव को भी प्रिय है. मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने वाले लोगों पर भगवान शिव अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं, इसलिए ज्यादातर शिव भक्त रुद्राक्ष धारण किए हुए होते हैं. रुद्राक्ष से ना सिर्फ धार्मिक लाभ प्राप्त होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य लाभ भी देता है. एक मुखी से लेकर 21 मुखी तक के रुद्राक्ष पाए गए हैं. Source: Link हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन सभी रुद्राक्षों की अपनी एक अलग महिमा है. ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि रुद्राक्ष धारण करने से कष्ट दूर होते हैं. रुद्राक्ष धारण करने के क्या नियम हैं? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से. – किसको नहीं धारण करना चाहिए रुद्राक्ष – गर्भवती स्त्री हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी स्त्री को रुद्राक्ष धारण करने की सलाह...